WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana: श्रमिकों को मिलेगी ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि, सिर्फ ये फार्म भरे

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए एक नई सुविधा प्रारंभ की जा रही है, जो मुख्य रूप से सड़कों, इमारतों, पुलों तथा अन्य निर्माण कार्यों में अपनी सहायता करने वाले श्रमिकों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सभी कामगारों के लिए बांधकाम कामगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से सभी लाभार्थियों को ₹5000 की सहायता राशि हर वर्ष मिलने वाली है। इसके अलावा, सेफ्टी किट के साथ बर्तन सेट का भी लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त लाभ इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले हैं। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी हैं और श्रमिक वर्ग से आते हैं, तो इस योजना का लाभ मुख्य रूप से आपके लिए डिजाइन किया गया है। यदि कोई नागरिक इस कार्य में संलग्न रहता है, तो आप सभी के लिए सरकार के द्वारा नए नियम लागू किए गए हैं। नियम के अनुसार, आपको योजना के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी और कई सारे लाभ भी मिलेंगे।

Bandhkam Kamgar Yojana क्या है?

सर्वप्रथम, आप सभी की जानकारी हेतु बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के द्वारा Building And Other Construction Workers’ Welfare Board ने निर्माण कार्यों में सहायता करने वाले सभी मजदूरों को आर्थिक सहायता देने एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था की है। इन सभी कार्यों को एकजुट और सफल बनाने हेतु बांधकाम कामगार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत श्रमिकों को ₹2000 से लेकर ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके अलावा, उन्हें सेफ्टी किट और बर्तन सेट का भी लाभ मिलने वाला है।

बांधकाम कामगार योजना के लाभ तथा विशेषताएं:

  • योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को ₹2000 से लेकर ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाती है।
  • यह सहायता राशि DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से प्राप्त होती है।
  • इस योजना के अंतर्गत श्रमिक और कामगारों को ₹3000 की धनराशि विवाह योजना के तहत दी जाती है।
  • श्रमिकों के बच्चे यदि कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक अध्ययन कर रहे हैं, तो उन्हें निर्धारित स्कॉलरशिप दी जाती है।
  • योजना के अंतर्गत आवास की सुविधा भी दी जाती है और कच्चे घरों में रहने वाले नागरिकों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए पात्रता:

  • आवेदक मूल रूप से महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले श्रमिक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक नागरिक के द्वारा न्यूनतम 100 दिन का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • कामगारों का नाम महाराष्ट्र भवन एवं किसी भी श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

बांधकाम कामगार योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 90 दिनों के कार्य का कोई प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bandhkam Kamgar Yojana में आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट Building And Other Construction Workers’ Welfare Board पर जाना होगा।
  • अब अगले चरण में यहां से आपको Construction Worker: Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने नया होम पेज खुलेगा और एक आवेदन फार्म प्रविष्टि होगा।
  • अभी आवेदन फार्म में अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को अच्छी तरीके से भरें।
  • जानकारी दर्ज करने के पश्चात Proceed to Form पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • आप नए होम पेज पर पहुंचा दिए जाएंगे, जिसमें अपने दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में अपना आवेदन फार्म सबमिट करें।

इस प्रकार आप भी बड़ी ही सरलता के साथ Bandhkam Kamgar Yojana में आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। यह योजना मुख्य रूप से निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यदि आप भी श्रमिक वर्ग में आते हैं, तो इस योजना का लाभ आपके लिए डिजाइन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment


India Flag चौकाने वाला खबर !!